25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 साल की पत्नी से जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति, ससुर भी करता था गंदा काम, केस दर्ज

Thane Shocker: पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 28 वर्षीय पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 30 Jun 2024, 10:59 PM IST

sister rape

मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पति के अलावा उसके माता-पिता सहित छह रिश्तेदारों के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने का केस भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक भिवंडी (Bhiwandi News) की रहने वाली 28 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह कथित अपराध पिछले साल जुलाई से नवंबर के बीच हुआ। हालांकि, महिला ने पुलिस को इतनी देर से शिकायत दर्ज कराने का कारण नहीं बताया।

यह भी पढ़े-जूते के फीते से लगाई फांसी… गर्लफ्रेंड से रेप और हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 34 वर्षीय उसके पति ने आपत्ति जताने के बावजूद उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। जबकि उसके ससुर ने उसे गलत तरीके से छुआ।  

महिला की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ भोइवाड़ा पुलिस थाने (Bhoiwada Police) में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच चल रही है।

एक अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल की चार महिलाओं ने ज्वेलरी नहीं देने पर उसे प्रताड़ित भी किया। वह ज्वेलरी कथित तौर पर पीड़िता के माता-पिता ने उसे दी थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग