5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: नाबालिग छात्राओं के साथ स्पोर्ट्स टीचर करता था गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Pune Kondhwa News: इस मामले में 23 वर्षीय टीचर अविनाश गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में 'गुड टच बैड टच' पहल को एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 29, 2023

school.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

Pune School Girl Harassment: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करता है। जहां नगर निगम के एक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की जानकारी खुद स्कूल की छात्राओं ने दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 23 वर्षीय टीचर अविनाश गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि स्कूल में 'गुड टच बैड टच' पहल को एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है। इस दौरान टीचर की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है। यह भी पढ़े-पुणे के मशहूर स्पा सेंटर पर पड़ा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, यह अपराध नवंबर 2022 से जारी था। आरोपी कोंढवा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत था। पिछले दो माह से वह अपने मोबाइल फोन से स्कूल की चार से पांच छात्राओं को मैसेज भेजता था। आरोप है कि वह लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था, उनके करीब आकर उन्हें चूमता और गले भी लगाता था।

पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने टीचर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे मामले में कोंढवा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कोंढवा के एक प्राथमिक विद्यालय में 'गुड टच बैड टच' सेशन का आयोजन किया गया था। इस दौरान संस्था ने सभी लड़कियों से बातचीत की। उनसे उनके जीवन में घटी बुरी घटनाओं के बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान कुछ पीड़ित लड़कियों ने अपनी आपबीती बताई। इस घटना से बच्चों के अभिभावकों में चिंता का माहौल है।