
मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत
महाराष्ट्र (Maharashtra News) के पुणे जिले (Pune Crime News) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति के अन्य महिलाओं से प्रेम संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे के सहकारनगर पुलिस (Sahkarnagar Police) स्टेशन की सीमा में हुई है। पुलिस ने मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान सतारा (Satara) के साखरवाड़ी (Sakharwadi) निवासी भिवराज जगन्नाथ तांबे, जगन्नाथ तांबे और शेवंता तांबे के रूप में हुई है। जबकि मृतक महिला की पहचान कोमल तांबे (22) के रूप में हुई है। घटना 26 दिसंबर को धनकवाड़ी (Dhankawadi) के मोहन नगर (Mohan Nagar) के विघ्नहर्ता अपार्टमेंट में हुई। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के लाखों किसानों को मिला नए साल का तोहफा, शिंदे सरकार देगी 15 हजार रुपये
खंडाला (Khandala) के निंबोडी निवासी (Nimbodi) दादासाहेब राधू खरात (52) ने सहकारनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की बेटी कोमल की शादी भिवराज तांबे से हुई थी। शादी के बाद कोमल को पता चला कि उसके पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसलिए कोमल ने इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने कोमल को चुप रहने के लिए कहा और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
आरोप है कि घर का काम करने के दौरान सास-ससुर लगातार कोमल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या समेत आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
29 Dec 2022 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
