6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक महाबलेश्वर पहुंचे राहुल गांधी, लेकिन किसी नेता से नहीं की मुलाकात, क्यों?

Rahul Gandhi in Maharashtra : कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी महाबलेश्वर से पुणे के लिए रवाना हो गए है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 16, 2024

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Maharashtra Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे। वह कोरेगांव पार्क (Koregaon Park) स्थित होटल में रुके और आज सुबह महाबलेश्वर गए।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पारिवारिक मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर गए। जहां से फिर वह पुणे आये और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता रविवार रात को पुणे पहुंचे और कोरेगांव पार्क के एक होटल में रुके और सोमवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाबलेश्वर रवाना हुए।

कांग्रेस के सूत्र के मुताबिक, राहुल गांधी की पुणे और महाबलेश्वर यात्रा निजी थी। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे नहीं मिलने का निर्देश दिया गया था। इस वजह से राहुल गांधी के दौरे के समय उनके साथ पार्टी नेता नहीं मौजूद थे। महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) सतारा जिले (Satara) में स्थित हिल स्टेशन है।

यह भी पढ़े-Maharashtra: ठीक से काम नहीं किया तो…. CM फडणवीस की नवनिर्वाचित मंत्रियों को दो टूक