
Holi Special Train
होली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने छह अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें (Unreserved Holi Special Trains) चलाने का ऐलान किया है। पश्चिम रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और होली के दौरान ट्रेनों की मांग को पूरा करने के लिए विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
09097/09098 उधना-बरौनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (2 फेरे)
ट्रेन संख्या 09097 उधना-बरौनी स्पेशल 21 मार्च को उधना से 11.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 21.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09098 बरौनी-उधना स्पेशल 22 मार्च को बरौनी से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 10.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 20 यात्री गंभीर
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
09009/09010 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (2 फेरे)
ट्रेन संख्या 09009 उधना-समस्तीपुर स्पेशल 22 मार्च को उधना से 22.10 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 05.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09010 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 24 मार्च को समस्तीपुर से 07.30 बजे छूटेगी और सोमवार को 17.00 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
09093/09094 उधना-आरा-वलसाड अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 फेरे)
ट्रेन संख्या 09093 उधना-आरा सुपरफास्ट स्पेशल 19 मार्च को उधना से 23.55 बजे छूटी और गुरुवार को 01.30 बजे आरा पहुंची। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09094 आरा-वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार 21 मार्च को 03.30 बजे आरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.15 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और बक्सर स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी दिशा में 09094 का ठहराव भेस्तान स्टेशन पर भी होगा। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
Published on:
20 Mar 2024 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
