मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीती रात दिल्ली पहुंचने के बाद कहा, ''मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरा कार्यक्रम क्या है। मुझे तो बस दिल्ली आने को कहा गया था। आगे देखते है क्या होगा।" इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि बीजेपी और मनसे में गठबंधन होगा। सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे दिल्ली जाकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसलिए संभावना है कि आज ही बीजेपी और मनसे के गठबंधन का ऐलान हो सकता है।