महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से 250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे पहले अटकले लग रहीं थी कि मनसे भी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल होगी और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है।