3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ratnagiri Bus Accident: रत्नागिरी में दो एसटी बसों की आमने-सामने की टक्कर, 25 से 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

Ratnagiri News: हादसा आज सुबह गुहागर तालुक में हुआ। धोपावे-चिपलून बस और गुहागर डिपो बस विपरीत दिशा से आ रही थी। लेकिन एक तीखे मोड़ पर दोनों बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 12, 2022

Ratnagiri ST Bus Accident

रत्नागिरी में दो बसों की भीषण टक्कर

Ratnagiri Guhagar Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले (Ratnagiri News) के गुहागर (Guhagar) में दो एसटी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 25 से 30 यात्री घायल हुए हैं। घायल होने वाले यात्रियों में स्कूली छात्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चिपलून की बस और गुहागर डिपो की बस की भिड़ंत एक मोड़ पर हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर में दोनों एसटी बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आरजीपीपीएल (RGPPL) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इलाके में भारी बारिश से बचाव कार्य में बाधा हुई। गुहागर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। यह भी पढ़े-Pune: पुणे-अहमदनगर हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता रहा कंटेनर, बाल-बाल बची 4 की जान, देखें खौफनाक हादसा

हादसा आज सुबह गुहागर तालुक में हुआ। धोपावे-चिपलून बस और गुहागर डिपो बस विपरीत दिशा से आ रही थी। लेकिन एक तीखे मोड़ पर गलत अनुमान के कारण दोनों चालकों ने बस से नियंत्रण खो दिया और बसें आपस में टकरा गईं।

हादसा इतना भीषण था कि एसटी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से जख्मी है। इस हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल है, जो सुबह एसटी बस से स्कूल जा रहे थे। दोनों बसों के चालकों का इलाज चल रहा है। जबकि अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

गौरतलब हो कि रत्नागिरी जिले में आधी रात से तेज बारिश हो रही है। जिले के कुछ निचले इलाके में झमाझम बारिश से जलभराव हुआ है। लगातार हो रही बारिश से किसानों को भी नुकसान हुआ है और निचले इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Story Loader