Salman Khan Lawrence Bishnoi Threat : अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कथित तौर पर बुधवार सुबह में हुई, जब सलीम खान बांद्रा में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान स्कूटर पर आये दो लोगों ने बिश्नोई के नाम पर सलीम खान को धमकी दी।