17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wikipedia पर संभाजी महाराज के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें, संपादकों पर FIR दर्ज

Sambhaji Maharaj Wikipedia Row : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 21, 2025

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Wikipedia

विकिपीडिया (Wikipedia Controversy) पर छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बार-बार अनुरोध के बाद भी आपत्तिजनक सामग्री न हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में विकिपीडिया से संभाजी महाराज से संबंधित आपत्तिजनक बातें हटाने का अनुरोध किया गया था। लेकिन संगठन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो विकिपीडिया का संचालन करता है।

यह भी पढ़े-Ranveer Allahbadia Row: यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र, असम को भेजा नोटिस

नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया पर संभाजी महाराज को लेकर साझा की गई जानकारी गलत है और इससे महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में पूजनीय माने जाते हैं। ऐसी किसी भी गलत जानकारी से उनके अनुयायियों में असंतोष फैल सकता है।

क्यों दर्ज हुआ केस?

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बताया कि विकिमीडिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के चार से पांच संपादकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों ने बताया कि विकिपीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए अधिकारियों ने 10-12 ईमेल भेजे, लेकिन विकिपीडिया की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। विकिपीडिया की तरफ से ईमेल पर सिर्फ ऑटोमेटेड जवाब आता था, कोई कार्रवाई नहीं की गई। विकिपीडिया ने न तो वह सामग्री हटाई और न ही पुलिस को जवाब दिया। इसलिए विकिपीडिया के संपादकों के खिलाफ आईटी कानूनों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

सीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साइबर डिपार्टमेंट को निर्देश दिए थे कि विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में जो गलत और आपत्तिजनक चीजें लिखीं गई हैं उन्हें तुरंत हटवाने के लिए कार्रवाई की जाए। फडणवीस ने साफ कहा था कि इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।