4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद कार बनी आग का गोला, 5 की मौत

Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। मालवाहक वाहन की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 20, 2026

Samruddhi Mahamarg Accident news

वर्धा में समृद्धी महामार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा (Photo: ANI)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Expressway Accident) पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वर्धा जिले के विरुल गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।

आग की चपेट में आने से 5 की मौत, क्लीनर गंभीर

पुलिस के अनुसार, यह हादसा वर्धा जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित विरुल इंटरचेंज के पास उस समय हुआ जब एक आइशर (Eicher) ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, आइशर ट्रक के चालक ने भी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाले मालवाहक वाहन में सवार क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह भीषण हादसा हुआ। यह दुर्घटना एक बार फिर समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।