24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के एक्शन के बाद संजय निरुपम ने दिखाए तेवर, कहा- स्टेशनरी बर्बाद मत करो, मैं खुद…

Lok Sabha Elections 2024: संजय निरुपम ने दावा किया है कि मुंबई में किसी भी सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना नहीं जीतेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 03, 2024

sanjay_nirupam.jpg

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं। यह समय धुआंधार प्रचार और शक्ति प्रदर्शन करने का है, लेकिन इसके उलट कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है। अभी तक प्रमुख विपक्षी दल सभी सीटों पर उम्मीदवार भी तय नहीं कर सकी है। इस बीच मुंबई में पार्टी के बड़े चेहरे संजय निरुपम ने बगावती रुख अपना लिया है।

पूर्व सांसद संजय निरुपम खुलकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बोल रहे है। इसके चलते कांग्रेस ने आज उन्हें पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। खबर है कि निरुपम को कांग्रेस पार्टी से निकालने की घोषणा कभी भी हो सकती है। इससे राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़े-मुंबई में टूटा INDI गठबंधन! कांग्रेस नेता का दावा- उद्धव की शिवसेना में अब वो दम नहीं, सारी सीटें हारेगी

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए दिल्ली आलाकमान के पास भेजा गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया गया है। वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

'कांग्रेस आर्थिक संकट में है, स्टेशनरी बर्बाद मत करो'

उधर, कांग्रेस की इस कार्रवाई से संजय निरुपम और भड़क गए है। उन्होंने एक्स पर कहा, “कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।“

हाल ही एक समाचार चैनल से बात करते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बड़ा दावा किया था। निरुपम ने कहा था कि मुंबई में उद्धव ठाकरे के सभी पांच उम्मीदवार हार जाएंगे, क्योंकि उनकी ताकत पहले जैसी नहीं रही है। लेकिन फिर भी वह मुंबई की छह में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे है। उन्होंने सीट बंटवारे के तरीके पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि कांग्रेस नेताओं ने सहयोगियों से ज्यादा सीटें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।


संजय निरुपम क्यों नाराज?

शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर इस सीट पर मौजूदा सांसद हैं। गजानन कीर्तिकर अब एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में हैं। जिस वजह से कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं। उन्होंने अमोल कीर्तिकर पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाकर उनकी उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है।

दरअसल मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से निरुपम ने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन तब शिवसेना के उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। निरुपम फिर इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। निरुपम 2014 लोकसभा चुनाव में भी असफल रहे थे।