2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंदे सरकार को जल्द नहीं हटाया तो 5 हिस्सों में बंट जाएगा महाराष्ट्र, संजय राउत का बड़ा आरोप!

Maharashtra Karnataka Border Dispute: संजय राउत ने कहा "कर्नाटक ने सांगली के जत तालुका पर का दावा किया है। कर्नाटक में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री है और यहां भी बीजेपी की ‘मिंधे’ सरकार है। दोनों राज्यों की सरकारों की मिलीभगत से केंद्र सरकार महाराष्ट्र को पांच भागों में विभाजित करना चाहती है।"

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 23, 2022

eknath_shinde_and_devendra_fadnavis.jpg

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Belagavi Border Dispute: कर्नाटक द्वारा सांगली जिले के जत तालुका के कई गांवों पर दावा किए जाने की खबरों के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोला है। संजय राउत ने आरोप लगाया है कि राज्य में शिंदे सरकार को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाराष्ट्र को पांच हिस्सों में बांटे जाने तक केंद्र सरकार चैन से नहीं बैठेगी।

मुंबई में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, हाल ही में बेलगाम सीमा मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य के सभी अहम नेताओं की बैठक हुई थी। इसके बावजूद कर्नाटक के मंत्रियों द्वारा इस मुद्दे पर जो बयान दिए जा रहे है उसे देखकर लगता है कि यह सरकार महाराष्ट्र को बांटने में लगी है। यह भी पढ़े-Maharashtra: हिंगोली में एंबुलेंस और डंपर की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 5 घायल

संजय राउत ने कहा "कर्नाटक ने सांगली के जत तालुका पर का दावा किया है। कर्नाटक में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री है और यहां भी बीजेपी की ‘मिंधे’ सरकार है। दोनों राज्यों की सरकारों की मिलीभगत से केंद्र सरकार महाराष्ट्र को पांच भागों में विभाजित करना चाहती है। कोई मुंबई को तोड़ना चाहता है और कोई महाराष्ट्र को अलग करने का काम कर रहा है।"

कल असम के सीएम भी महाराष्ट्र पर दावा ठोकेंगे!

"राज्य में सीमा का मुद्दा महत्वपूर्ण है और महाराष्ट्र के गांवों पर कर्नाटक द्वारा दावा किया जा रहा है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना हुए है। अब कल असम के मुख्यमंत्री भी महाराष्ट्र के जिले का दावा करेंगे तो उन्हें मिल जायेगा। अगर महाराष्ट्र से इस सरकार को जल्द से जल्द नहीं हटाया गया, तो केंद्र सरकार महाराष्ट्र को पांच हिस्सों में बांट देगी।''