
KEM अस्पताल ने डॉक्टर सेजल पवार को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा
Pranit More Stand Up Comedy Controversy: मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के दौरान शवों के प्रति बेहद संवेदनशील और सम्मानजनक रहने की सीख दी जाती है, लेकिन मुंबई के प्रसिद्ध केईएम अस्पताल की एक मेडिकल छात्रा को लाशों पर भद्दा मजाक करना बेहद भारी पड़ गया है। मशहूर कॉमेडियन और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी प्रणीत मोरे के एक पुराने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में पुरुष शवों के निजी अंगों के आकार पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मचे भारी बवाल को देखते हुए केईएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज ने एमबीबीएस की छात्रा सेजल पवार को 15 दिनों की 'जबरन छुट्टी' पर भेज दिया है।
बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केईएम मेडिकल संस्थान प्रशासन ने सेजल पवार के कॉलेज, अस्पताल परिसर और हॉस्टल में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पूरे विवाद की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसे सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए सेजल पवार को सुरक्षित रूप से उनके परिवार के पास भेज दिया गया है।
दरअसल, यह पूरा विवाद प्रणीत मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के पुराने वीडियो क्लिप के दोबारा ऑनलाइन वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में होस्ट प्रणीत मोरे दर्शकों में बैठी सेजल से पूछते नजर आते हैं कि डॉक्टर आपस में किस तरह के चुटकुले शेयर करते हैं? इसके जवाब में खुद को मेडिकल छात्रा बताने वाली सेजल ने एनाटॉमी लैब (शव विच्छेदन कक्ष) का एक किस्सा सुनाया। उसने दावा किया कि जब वे मेडिकल की पढ़ाई के दौरान लैब में पुरुष शवों का विच्छेदन करते हैं, तो वहां मौजूद छात्र उन मृत शरीरों के गुप्तांगों के आकार पर कमेंट और मजाक करते हैं। सेजल की इस बात पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी ठहाके लगाते हुए उस आपत्तिजनक टिप्पणी पर और जोक्स क्रैक करते दिखाई दिए।
Published on:
13 Jun 2026 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
