28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में 4 और 6 साल की बच्चियों का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News : मुंबई के मानखुर्द में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने कथित तौर पर बलात्कार किया। नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 23, 2024

Mumbai rape news

Mankhurd Rape : मुंबई और आसपास के इलाकों में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुंबई शहर से दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। 4 और 6 साल की दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ है। इसको लेकर समता नगर पुलिस ने पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

यह भी पढ़े-अकोला के बाद अब पुणे शर्मसार, 9वीं की छात्रा से शिक्षक ने किया गंदा काम, मचा हड़कंप

मानखुर्द में रिश्ते शर्मसार

वहीँ, पूर्वी मुंबई के मानखुर्द (Mankhurd Crime) में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके मामा ने कथित तौर पर बलात्कार किया। परिजनों की शिकायत पर मामा के खिलाफ मानखुर्द पुलिस स्टेशन में पॉस्को और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अंबरनाथ में 9 साल की बच्ची से गंदा काम

वहीँ, ठाणे जिले के अंबरनाथ में 34 वर्षीय व्यक्ति को 9 साल की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसे अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने जब बच्ची सार्वजनिक शौचालय की ओर जा रही थी, तभी आरोपी उसे जबरन एक तरफ ले गया। आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और फिर गलत तरीके से छुआ। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, लेकिन आरोपी ने परिवार को चुप रहने की धमकी दी।

इस बीच, बदलापुर का मामला सामने आने पर पीड़ित परिवार को साहस मिला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।