5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साईं भक्तों के लिए ‘काल’ बना ट्रैक्टर, नवजात समेत परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Big Accident : मुंबई में कार डंपर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में कार जलकर राख हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 16, 2025

Car Accident

Maharashtra Accident : एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तीर्थयात्रा पर निकले एक ही परिवार के चार लोगों की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के पास भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पीड़ित तेलंगाना के यदाद्री भोंगिर (Yadadri Bhongir) जिले के निवासी थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पीड़ित परिवार जीप से कोंडागाडापा गांव से शिरडी साईंबाबा के दर्शन करने जा रहा था। तभी उनकी जीप एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

मरने वालों में एक छह महीने का बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना में घायल हुए दस अन्य लोगों को औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद घटनास्‍थल पर चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े-Saif Ali Khan Attack: जेह के कमरे में घुसा हमलावर, 1 करोड़ मांगे, नहीं दिया तो… FIR में बड़ा खुलासा

वहीँ, मुंबई के दहिसर टोल नाका के पास आज तड़के एक कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह भीषण हादसा रात लगभग सवा दो बजे हुई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की जान चली गई और एक को सुरक्षित बचा लिया गया। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। इससे डंपर के अगले हिस्‍से में भी आग लग गई।

हादसे के बाद मुंबई दहिसर टोल नाका पर लंबा जाम लग गया। दहिसर पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच जारी है।