
पठान विवाद पर संजय राउत ने दिया रिएक्शन
Sanjay Raut Pathaan Film Reaction: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग‘ पर जारी विवाद पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ था। इसके ट्रेलर को कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज भी मिल गए। लेकिन अब भी शाहरुख की फिल्म का 12 दिसंबर को रिलीज हुआ गाना 'बेशरम रंग' सबसे ज्यादा चर्चा में है।
फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' ही इस फिल्म के विवाद का सबसे बड़ा कारण बना है। इस गाने में भगवा रंग के बोल्ड आउटफिट के लिए दीपिका और शाहरुख को ट्रोल किया गया। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में संजय राउत ने 'पठान' विवाद पर टिप्पणी की। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस फिल्म का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसमें शाहरुख खान हैं। यह भी पढ़े-मुंबई के चेंबूर इलाके से गैंगस्टर छोटा राजन का करीबी व शिवसेना नेता नीलेश पराडकर गिरफ्तार
इस मुद्दे पर बोलते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि इस फिल्म को लेकर जितना विवाद खड़ा किया गया, उतने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर इसलिए इतनी चर्चा हुई, जिससे देश की समस्याएं नजरअंदाज किया जा सके।
राउत ने आगे कहा कि बीजेपी से जुड़े लोग भी ऐसे रंग के कपड़े पहनते थे. सेंसर बोर्ड सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। चूंकि 'पठान' शाहरुख खान की फिल्म है, इसलिए सीन को हटा दिया गया। बड़े पर्दे पर नंगानाच हो रहा हो तो विरोध समझ में आ सकता है। लेकिन उनके कपड़े का रंग भगवा होने के कारण फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई गई यह गलत है।'
गौरतलब हो कि शाहरुख खान स्टारर 'पठान' की रिलीज में महज 10 दिन बचे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की यह फिल्म शुरू से ही विवादों में रही है। शाहरुख चार साल बाद फिल्म 'पठान' से वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म (Brahmastra Film) में कॅमिओ (Cameo) किया था।
Published on:
15 Jan 2023 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
