मिली जानकारी के मुताबिक, सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिर गई है। फ़िलहाल प्रतिमा के गिरने का सही कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि सिंधुदुर्ग जिले में पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं। जिसके चलते विशाल प्रतिमा के गिरने की आशंका जताई जा रही है।