6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Bus Accident: सोलापुर में यात्रियों से भरी एसटी बस पलटी, 20 जख्मी, कई की हालात गंभीर

Maharashtra Solapur ST Bus Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं और सभी को अक्कलकोट ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 4 लोग गंभीर हैं। वहीँ, अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की कमी के चलते प्राइवेट डॉक्टरों को भी बुलाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 24, 2022

Solapur ST Bus Accident

सोलापुर में एसटी बस पलटी

Solapur Bus Accident News: महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राज्य परिवहन मंडल (Maharashtra State Road Transport Corporation Bus) की एक बस रविवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एसटी बस (ST Bus Accident) यात्रियों से भरी थी।

इस हादसे में 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। जबकि घायलों में चार की हालात गंभीर हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब स्वामी समर्थ का दर्शन करने के लिए राज्यभर से हजारों की संख्या में लोग अक्कलकोट आते हैं। इस वजह से क्षेत्र में हादसे भी बढ़ गए हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra Crime: नंदुरबार में कुत्ते ने बिगाड़ा चड्‌डी-बनियान गैंग के चोरी का प्लान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार अक्कलकोट-मैंदर्गी मार्ग पर सोलापुर-गंगापुर बस का एक्सीडेंट हुआ है। सुबह करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। पुल के ऊपर से गुजरते समय अचानक एसटी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। जब हादसा हुआ तो बस में करीब 70 यात्री थे। फ़िलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है।

इस हादसे में करीब 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं और सभी को अक्कलकोट ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार लोग गंभीर हैं। सभी का इलाज चल रहा है। वहीँ, अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की कमी के चलते प्राइवेट डॉक्टरों को भी बुलाया गया है। खबर है कि कुछ मरीजों को सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भी शिफ्ट किया जा रहा है।