
Sakal Hindu Samaj
सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक में लव जिहाद के खिलाफ बड़ी मात्रा में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ये विरोध प्रदर्शन सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित किया गया था। नासिक शहर में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा हुआ था। साधू, संतों के साथ हजारों की संख्या में लोग इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिए। इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पालघर की श्रद्धा वालकर के मर्डर के आरोपी आफताब पूनावाला को फांसी की सजा देने की मांग की।
नासिक के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि लव जिहाद विरोधी कानून बनाया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान यह मांग की गई कि महाराष्ट्र समेत देश के सभी राज्यों में धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कड़ाई से कानून लागू किए जाए। यह भी पढ़े: रातों-रात NEET में बदल गए नियम, ऐसे होंगे महाराष्ट्र बीएससी नर्सिंग में दाखिला
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के मालेगांव में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया था। एक आदिवासी समुदाय की एक 14 साल की नाबालिग बच्ची का 24 अक्टूबर को किडनैप कर लिया गया था। अगले दिन लड़की की मां ने पुलिस में अपनी बेटी के किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग बच्ची को मालेगांव से अगवा कर उससे जबरन शादी कराने के आरोप में पुलिस ने सूरत से इमरान शेख को गिरफ्तार किया था।
करीब 18 दिनों के बाद पीड़िता को छुड़ाने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। उस समय भी इसे ‘लव जिहाद’ का एक रूप बताते हुए हिंदुत्ववादी संगठनों ने एक संवाददाता सम्मेलन में संदिग्ध का सहयोग करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस पीड़ित बच्ची को छुड़ाने के साथ ही संदिग्ध इमरान शेख को सूरत से गिरफ्तार कर लिया। फिर भी हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई सही नहीं थी। इन लोगों की मांग थी कि इस मामले के संदिग्ध इमरान का सहयोग करने वाले रिश्तेदारों, काजियों और ब्लैक मैजिक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Updated on:
28 Nov 2022 03:59 pm
Published on:
28 Nov 2022 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
