सम्मान समारोह में जस्टिस ओका ने कहा था कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द पसंद नहीं है और उन्होंने अपने सेवानिवृत्ति की ओर ध्यान देने के बजाय कार्यभार बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट की उस परंपरा से असहमत हूं, जिसमें रिटायर होने वाले जज अंतिम दिन काम नहीं करते। इस परंपरा को खत्म करने में समय लगेगा, लेकिन मुझे इस बात की संतुष्टि है कि मैं अंतिम दिन भी नियमित बेंच में बैठूंगा और फैसले सुनाऊंगा।”