महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (Ahilya Nagar News) के करंजी घाट पर मंगलवार एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक पेट्रोल टैंकर ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गया। यह हादसा आज सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब टैंकर मुंबई से परभणी की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 20,000 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। यह दुर्घटना मानिक शाह पीर बाबा दरगाह के पास घटी। टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।