जानकारी के मुताबिक, अनिल ने 9 अप्रैल को अपने भाई राजू राहुले को नागपुर के लाडीकर लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। इसके बाद योजना के अनुसार अनिल ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर उसे ज़मीन पर गिरा दिया और फिर देवर (राजू) ने लोहे की रॉड से अर्चना के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने घर को सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से बंद किया और फरार हो गए, जिससे सभी को यह डकैती का मामला लगे।