बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर न सिर्फ अपनी सगी बेटी का अश्लील वीडियो मोबाइल से शूट किया, बल्कि उसे वायरल भी कर दिया। यही नहीं, महिला ने बॉयफ्रेंड को यह वीडियो भेजकर उसे बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी उकसाया। पुणे की बिबवेवाडी पुलिस ने इस घिनौने अपराध में शामिल मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।