20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निदा खान को डबल झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत, TCS ने किया सस्पेंड

Nida Khan Bail Denied: नासिक टीसीएस से जुड़े कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी निदा खान को बड़ा झटका लगा है। आज अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी। टीसीएस ने भी निदा खान को निलंबित कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 20, 2026

TCS Nida Khan Bail Denied

निदा खान को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज (Photo: Social Media)

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़े बीपीओ (BPO) में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले की कथित मास्टरमाइंड निदा खान को बड़ा झटका लगा है। नासिक की अदालत ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की, लेकिन तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया। पिछले हफ्ते 26 वर्षीय निदा खान ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। उन्होंने अपनी याचिका में खुद के गर्भवती होने का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी। उनके परिवार ने दावा किया है कि निदा खान दो महीने की गर्भवती है।

TCS ने किया सस्पेंड

नासिक कोर्ट ने सोमवार को निदा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। निदा खान फिलहाल फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है। उधर, मामले के सामने आने के बाद TCS ने भी सख्त रुख अपनाते हुए निदा खान को निलंबित कर दिया है। कंपनी इस पूरे मामले की आंतरिक जांच भी कर रही है।

27 अप्रैल को अगली सुनवाई

गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले हफ्ते निदा खान ने नासिक सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। निदा ने अपनी प्रेगनेंसी को जमानत का मुख्य आधार बनाया था। हालांकि, आज सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता और चल रही जांच को ध्यान में रखते हुए अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का रास्ता और साफ हो गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

निदा खान को पकड़ने के लिए टीमें रवाना

टीसीएस की इकाई में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने नौ प्राथमिकी दर्ज करके एक महिला मैनेजर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि निदा खान फरार है। नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है और उनमें से एक टीम ठाणे के पास मुंब्रा गई है।

2021 में जॉइन किया था TCS

जानकारी के अनुसार, निदा खान ने साल 2021 में टीसीएस के नासिक बीपीओ यूनिट में नौकरी शुरू की थी। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) अश्विनी छनानी शामिल हैं।

इस बीच, देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस ने स्पष्ट किया है कि उसने लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जोर-जबरदस्ती के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। कंपनी ने कहा कि उसके नासिक स्थित कार्यालय में यौन उत्पीड़न में शामिल सभी आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग