5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे में भयानक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टैक्सी को उड़ाया, 6 लोगों की मौत (Video)

Thane Bhiwandi Accident: आज सुबह ठाणे के पडघा-खडवली चौराहे पर एक टैक्सी और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 18, 2023

bhiwandi_padgha_accident.jpg

भिवंडी में सड़क हादसे में 6 की मौत

Bhiwandi Padgha Accident: मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में भीषण सड़क हादसा (Bhiwandi Accident) हुआ है. भिवंडी तालुका के पडघा- खडवली चौराहे पर आज सुबह एक टैक्सी और कंटेनर ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-नासिक हाइवे पर हुआ। एक कंटेनर और टैक्सी जीप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, खडवली फाटा के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल बताये जा रहे है। यह भी पढ़े-पुणे के दौंड रेलवे स्टेशन पर यात्री डिब्बे में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल दहला देने वाली यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए पडघा के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर छह हो गया। जबकि घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है एक टैक्सी जीप सड़क पार कर रही थी तभी हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी करीब 60 फीट दूर जा गिरी।

इस हादसे में घायल हुए कुछ की हालत बेहद गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, पडघा पुलिस इस हादसे की आगे की जांच कर रही है।

बोरघाट में दुर्घटना में 10 जख्मी

मुंबई-पुणे हाईवे पर बोरघाट में सोमवार रात टेम्पो और कार की भीषण टक्कर में दस लोग घायल हो गए। जिसमें टेम्पो ड्राइवर और कार सवार 9 लोग शामिल है। घायल महिलाओं में से दो की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।