17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: कल्याण स्टेशन से ढाई साल का बच्चा हुआ चोरी, चंद घंटों में पुलिस ने किया बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Thane Kalyan News: गुरुवार तड़के कल्याण रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों ने बच्चे को अगवा कर उसे उल्हासनगर ले गए। पुलिस की एक टीम ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही उल्हासनगर की एक झोंपड़ी से बच्चे को बरामद कर लिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 19, 2022

Child stolen from Kalyan station of Thane

कल्याण स्टेशन से बच्चा हुआ चोरी

Thane Crime News: बिहार में घर पर झगड़ा होने के बाद महाराष्ट्र भागकर आई एक महिला का बच्चा मुंबई उपनगर के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan News) से चोरी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही बच्चे को बरामद कर लिया और मां के सुपुर्द कर दिया। जबकि इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की तत्परता की वजह से अगवा किए गए बच्चे को छुड़ा लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में बच्चे की मां कुछ दिन पहले ही उसे लेकर बिहार से महाराष्ट्र आई थी। कल्याण स्टेशन से एक व्यक्ति और एक महिला ने ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। यह भी पढ़े-Dahi Handi 2022: मुंबई में दही हांडी उत्सव में अब तक 24 'गोविंदा' घायल, कई को लगी है गंभीर चोटें

गुरुवार तड़के कल्याण रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों ने बच्चे को अगवा कर उसे उल्हासनगर ले गए। पुलिस की एक टीम ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही उल्हासनगर की एक झोंपड़ी से बच्चे को बरामद कर लिया।

कल्याण रेलवे पुलिस की इंस्पेक्टर अर्चना दुसाने ने कहा, "बच्चे की मां बिहार में घर पर झगड़ा होने के बाद अपने बच्चे को लेकर वहां से यहां चली आई। वह कल्याण रेलवे स्टेशन पर रह रही थी और आसपास के क्षेत्र में कुछ काम कर रही थी। गुरुवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे वह बच्चे को रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोता हुआ छोड़कर खाने के लिए कुछ लेने चली गयी।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब महिला प्लेटफॉर्म पर वापस लौटी तो बच्चा लापता मिला। इसकी सूचना फिर पुलिस की मिली, जिसके बाद स्टेशन व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो दो लोग बच्चे को ले जाते दिखे।“

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो क्लिप में आरोपी पुरुष व महिला बच्चे के साथ स्टेशन से दूर जाते हुए नजर आ रहे थे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। दोनों आरोपियों की कुछ ही देर में पहचान कर ली गयी और मौके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोलापुर के अमीत शिंदे और मराठवाड़ा की पूजा मुंडे के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब को ढूंढने के लिए छानबीन में जुट गई है।