9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: तलवार और चाकुओं से लैस 7 चोरों ने लूटा पुजारी का घर, 43 लाख रुपये का सोना और नकदी गायब

Thane Crime News: ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से चोरी की गयी कार में भागे आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं। जबकि स्थानीय अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 31, 2022

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Thane Ulhasnagar News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane News) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तलवार और चाकुओं से लैस सात नकाबपोशों ने उल्हासनगर (Ulhasnagar News) में स्वामी दामाराम साहिब दरबार (Swami DamaRam Sahib Darbar) के अंदर एक पुजारी के आवास में जमकर लूटपाट की। चोरों ने सोने के आभूषण (Gold Jewellery) और नगदी समेत कुल 43 लाख रुपये की चोरी की।

इस डकैती ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल जहां चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया वह व्यस्त श्रीराम चौक (Shriram Chowk) इलाके में स्थित है और विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन (Vithalwadi Police Station) से लगभग 700 मीटर दूर है। यह भी पढ़े-Mumbai Crime: मुंबई लोकल में अधेड़ ने की नेत्रहीन महिला से गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे गिरोह के दो सदस्य दरबार में घुसे, जिसके मुख्य पुजारी जैकी जगियासी (Jacky Jagiasi) हैं। जैसे ही दोनों चोरों ने अपने बाकि साथियों के लिए मुख्य द्वार खोला, जगियासी, उनकी पत्नी वर्षा और पुत्र चिराग (14) जाग गए। चिराग ने बताया “मैंने एक चोर को पकड़ लिया था, लेकिन जब उसने मुझे चॉपर के हैंडल से मारा, तो मैंने उसे छोड़ दिया।"

इस बीच एक चोर ने जगियासी की आठ साल की बेटी दीया के गले पर तलवार रखकर लॉकर की चाबियां मांगी। जगियासी ने कहा: "जिसके बाद उन्होंने लॉकर से चीजें चुरा ली। उन्होंने हमारे फोन भी छीन लिए। हालांकि भागने से पहले उन्होंने फोन को दरवाजे के पास एक टोकरी में फेंक दिया।" बदमाश दरबार में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।

ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से चोरी की गयी कार में भागे आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं। जबकि स्थानीय अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।