महिला ने बाद में घाटकोपर स्टेशन (Ghatkopar Station) पर रेलवे पुलिस से आरोपी की शिकायत की। वह अपने साथ आरोपी को भी लेकर गयी थी। जिसके बाद कुर्ला जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, साथ ही बिना टिकट ट्रेन में सफर करने का भी मामला दर्ज किया है।