22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे में जल संकट! सर्विस सेंटर पर गाड़ियों की धुलाई 10 जून तक बैन, अल नीनो ने बढ़ाई चिंता

Thane Water Crisis: बढ़ती गर्मी और घटते जल स्तर के बीच ठाणे महानगरपालिका ने सख्त कदम उठाया है। शहरभर के सर्विस सेंटरों पर वाहनों की धुलाई और सफाई पर 10 जून तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 22, 2026

water supply

फाइल फोटो-पत्रिका

बढ़ती गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच ठाणे महानगरपालिका (TMC) ने शहर में संभावित जल संकट से निपटने के लिए कड़ा कदम उठाया है। महानगरपालिका प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से शहर के सभी सर्विस सेंटरों पर वाहनों की धुलाई और सफाई पर 10 जून तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में घटते जल भंडार को देखते हुए लिया गया है। यह रोक मानसून के आगमन तक प्रभावी रहने की उम्मीद है।

बांधों में घट रहा पानी, भूजल स्तर भी नीचे

नगर निगम के अनुसार, ठाणे को पानी सप्लाई करने वाले बांधों में जल भंडार लगातार कम हो रहा है। तेज गर्मी के चलते कुओं और बोरवेल का जल स्तर भी तेजी से गिरा है, जिससे आने वाले दिनों में पानी की कमी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हर तरह की गाड़ियों की धुलाई पर रोक

नगर निगम प्रशासन ने जल संरक्षण के तहत दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया समेत सभी तरह के वाहनों की सर्विस सेंटरों पर धुलाई पर अस्थायी रोक लगाई है। फिलहाल यह प्रतिबंध 10 जून तक लागू रहेगा।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

पानी का करें समझदारी से उपयोग- TMC

ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) मेयर शर्मिला पिंपलोलकर और कमिश्नर सौरभ राव ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का सोच-समझकर इस्तेमाल करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को संभावित जल संकट से बचाया जा सके।

प्रशासन ने दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों को अनावश्यक पानी खर्च करने से बचने और रीसाइक्लिंग सिस्टम अपनाने की सलाह दी है। साथ ही घरों में भी पानी की बर्बादी रोकने को कहा गया है।

नागरिकों से खास तौर पर पीने योग्य पानी से गाड़ियां धोने, आंगन या परिसर की जरूरत से ज्यादा सफाई करने और नलों को खुला छोड़ने जैसी आदतों से बचने की अपील की गई है।

आने वाले दिनों में और सख्ती के संकेत

नगर निगम के इस कदम को आने वाले समय में और कड़े जल संरक्षण उपायों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो प्रशासन और सख्त फैसले ले सकता है।

इस साल मानसून में कम बारिश की भविष्यवाणी

महाराष्ट्र में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। लेकिन, मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस साल मानसून को लेकर चिंताजनक जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार, लगातार सात वर्षों की अच्छी बारिश के बाद इस साल अल नीनो के कारण मानसून सामान्य से कम रह सकता है। देशभर में औसत की तुलना में केवल 92% बारिश होने का अनुमान है। मुंबई, ठाणे में आमतौर पर 11 जून को मानसून दस्तक देता है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग