22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ने पैर पकड़ा, दूसरे ने गला दबाया… रातभर लाश के साथ सोते रहे, 15 और 17 साल के दो लड़कों ने दोस्त को मार डाला

Mumbai: मुंबई में दो नाबालिग लड़कों ने आपसी विवाद के चलते अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी पूरी रात शव के साथ ही कमरे में रहे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Mar 22, 2026

Two boys gang raped and killed their friend in Mumbai

Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में दो नाबालिग लड़कों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गला घोंटकर मार डाला। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आराम से शव के साथ पूरी रात सोए थे। बताया जा रहा है कि तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाली रात उसी बात को लेकर विवाद हो गया और दो नाबालिगों ने मिलकर तीसरे दोस्त की हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला मुंबई के डीएन नगर इलाके का है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों बिहार के रहने वाले हैं और उनकी आपस में अच्छी दोस्ती थी। तीनों ही एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और अंधेरी स्थित गणेश नगर में किराए के एक कमरे में साथ ही रहते थे। तीनों आपस में दोस्त तो थे, लेकिन बीते कुछ महीनों से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। जांच के मुताबिक, मृतक कर्मचारी अक्सर अपने दोनों साथी कर्मियों की अपने मालिक से शिकायत करता था, जिसके बाद मालिक दोनों को डांटता था। मालिक द्वारा बार-बार दी जाने वाली डांट ने आरोपियों के मन में बदले की भावना और नफरत भर दी थी। इस पेशेवर विवाद में तब और आग लग गई जब यह बात सामने आई कि मृतक ने कथित तौर पर आरोपियों में से एक की बहन को लेकर अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों का प्रयोग किया था। कार्यस्थल की खींचतान और निजी सम्मान पर पहुंची इस चोट ने विवाद को इतना उग्र बना दिया कि आरोपियों ने खौफनाक कदम उठा लिया।

एक ने पैर पकड़ा, दूसरे ने गला दबाया

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन फिर किसी बात को लेकर तीनों के बीच बहस होने लगी। घटना के दिन तीनों युवक एक कमरे में मौजूद थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित का गला दबा दिया, जबकि दूसरे ने उसके पैर पकड़कर उसे काबू में रखा। इसी दौरान दम घुटने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने हाथ-मुंह धोया और उसी कमरे में जाकर सो गए। जेल जाने से बचने के लिए आरोपियों ने बहाना बनाया कि उसके दोस्त अचानक से बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पीड़ित को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर गला दबाने के संकेत मिले हैं। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को भटकाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सच छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बनाई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान उनकी पूरी साजिश उजागर हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।