मामले की गंभीरता को देखते हुए कासारवडवली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच में अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रज्योत और उसके दोस्तों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही, हत्या के बाद शव को जलाने और पुलिस चौकी के पास जमीन में दबाने के पीछे क्या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।