8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagpur: शराबी पिता की हरकतों से 2 साल से परेशान थी बेटी, रात में विवाद बढ़ा तो बैट से कर दिया हमला, अस्पताल में मौत

Nagpur Murder: नागपुर में 17 वर्षीय लड़की ने बैट से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में पिता लड़की को परेशान करते थे और विवाद के दौरान लड़की ने उनके सिर पर हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Oct 2026, 9:51 PM IST

nagpur murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

नागपुर। शराब के नशे में बेटी से कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश और लगातार होने वाले विवाद से परेशान 17 वर्षीय लड़की ने पिता के सिर पर बैट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक को शराब की लत

परिवार में पत्नी, 17 वर्षीय बेटी और एक छोटा बेटा है। मृतक की पत्नी घरों में काम करती हैं, जबकि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक को शराब की लत थी। शराब पीकर घर लौटने के बाद अक्सर परिवार के साथ उनका विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि लड़की का पिता शराब के नशे में बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि वह बेटी पर गलत नजर रखता था और लगातार उसके करीब आने की कोशिश करता था।

पिता के व्यवहार से लड़की परेशान

पिछले करीब दो साल से पिता के व्यवहार के कारण लड़की परेशान थी। जानकारी के अनुसार पिता शराब के नशे में घर पहुंचे। उस समय घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी और छोटा बेटा मौजूद थे। आरोप है कि पिता ने बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लड़की ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर लड़की ने घर में रखा लकड़ी का बैट उठा लिया और पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर पड़े।

नहीं बच पाई जान

कुछ देर बाद उनकी पत्नी घर पहुंचीं। लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी पुलिस को आपातकालीन सेवा 112 से मिली। सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को हिरासत में लिया है।