18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई बोट हादसा: 24 घंटे बाद भी 2 लोग लापता, नेवी और कोस्ट गार्ड कर रही तलाश, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Mumbai Boat Accident Update : अरब सागर में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। नीलकमल बोट के दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 19, 2024

Mumbai Boat Accident Update

Mumbai Boat Capsize

मुंबई बोट हादसे को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक दो लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट में सवार थे। इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड उनकी तलाश कर रहे हैं।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अधिकारियों ने बताया कि एक आदमी और एक लड़के की तलाश जारी है। उनका पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा खोज अभियान अभी भी जारी है। क्षेत्र में तटरक्षक बल के एक जहाज के साथ 8 नौसेना पोत और 1 हेलीकॉप्टर तैनात हैं।

हादसे की वजह का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। नौसेना आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस सहित सभी एजेंसियों के साथ सहयोग और समन्वय कर रही है।

2 लोगों की हालत गंभीर

बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) के बयान के मुताबिक, मुंबई बोट हादसे में कुल 105 लोगों को 5 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. जिनमें से 90 को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या उनकी हालत स्थिर है। ⁠2 लोगों की हालत गंभीर है। घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 10 नागरिक और 3 नौसेना कर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़े-नेवी के स्पीड बोट ने मारी टक्कर… 85 लोगों के साथ डूबी ‘नीलकमल’, सामने आया डरावना वीडियो

कैसे हुआ हादसा?

बुधवार दोपहर करीब 3:55 बजे जवाहर द्वीप (बुचर आइलैंड) के पास नौसेना की एक स्पीड बोट 'नीलकमल' नाम की यात्री जहाज से टकरा गई। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब समुद्र में ट्रायल के दौरान नेवी की स्पीड बोट नियंत्रण से बाहर हो गई और यात्री नौका से टकरा गई। नेवी की स्पीड बोट का इंजन हाल ही में बदला गया था और आज नए इंजन का परीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान इंजन पूरी तरह से बंद हो गया और स्पीड बोट नियंत्रण से बाहर हो गई और नीलकमल बोट से टकरा गई। कुछ ही मिनटों में नीलकमल बोट अरब सागर में पलटी हो गई।