3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: उद्धव और राज 3 महीने में तीसरी बार दिखे साथ, ठाकरे भाइयों के साथ आने की अटकलें तेज

Uddhav Thackeray Meets Raj Thackeray : मुंबई के एक विवाह समारोह में दोनों भाईयों की मुलाकात ने सियासी जगत में हलचल मचा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 24 Feb 2025, 3:16 PM IST

Uddhav Thackeray Raj Thackeray meeting

Raj Thackeray Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे की रविवार को मुंबई में एक शादी समारोह में मुलाकात हुई। तीन महीने में तीसरी बार ठाकरे बंधु एक साथ नजर आए हैं। इस दौरान उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के बीच कुछ बातचीत भी हुई।

महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में हमेशा चर्चा का विषय बनने वाले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में है। मुंबई के एक प्रशासनिक अधिकारी के बेटे के विवाह समारोह में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आए। इस दौरान उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी साथ थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत के दौरान कुछ हलके-फुलके मजाक भी हुआ। तस्वीरों में रश्मि ठाकरे हंसती हुई नजर आ रही हैं।

इससे पहले दिसंबर महीने में भतीजे की शादी के मौके पर ठाकरे भाई साथ नजर आए थे। तब राज ठाकरे की बड़ी बहन जयवंती देशपांडे के बेटे यश देशपांडे की शादी थी। जयवंती देशपांडे उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे की करीबी हैं। उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी का एक-दूसरे से परिचय जयवंती देशपांडे के जरिये ही हुआ था।

इससे पहले राज ठाकरे रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटणकर के बेटे की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन मनसे प्रमुख उद्धव ठाकरे के पहुंचने से पहले ही वहां से चले गए थे।

यह भी पढ़े-कांग्रेस को उद्धव सेना ने दिया झटका, बड़े नेता ने उठाई ‘मशाल’, कहा- सच्चा हिंदुत्व यहीं है

बता दें कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टियां मनसे और शिवसेना अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में होते हैं। लेकिन हालिया मुलाकात पर नजर डालें तो दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे संबंध दिख रहे हैं।

राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना (अविभाजित) छोड़ दी और अगले साल अपनी पार्टी ‘मनसे’ बना ली। लेकिन पिछले महीने हुए 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट और मनसे ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले शिवसेना (UBT) ने 20 सीटें जीतीं। जबकि 128 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मनसे एक भी सीट नहीं जीत सकी।

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में (BMC Election) भी मनसे और शिवसेना (यूबीटी) एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं, जिससे एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच जुबानी वॉर देखने को मिल सकती है।