3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस को उद्धव सेना ने दिया झटका, बड़े नेता ने उठाई ‘मशाल’, कहा- सच्चा हिंदुत्व यहीं है

Maharashtra Politics : कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। हाल ही में पार्टी को अलविदा कहने वाले नेता ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) जॉइन कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Feb 2025, 6:33 PM IST

Maharashtra Politics Shivsena

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष किरण काले (Kiran Kale) ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया था। आज उन्होंने आधिकारिक रूप से शिवसेना (ठाकरे गुट) में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। रविवार को मुंबई के मातोश्री निवास पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में किरण काले ने ‘मशाल’ उठाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब वे अहिल्यानगर में हिंदुत्व की मशाल जलाकर पार्टी की ताकत बढ़ाएंगे।

किरण काले ने शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होने के बाद कहा, "आज मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि आज उसी मातोश्री में खड़ा हूं, जहां से बालासाहेब ठाकरे ने गर्जना की थी। जब कई लोग सत्ता के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं, तब हमने संघर्ष का रास्ता चुना है। किसी चुनावी लाभ के लिए नहीं जुड़ा हूं, बल्कि इस कठिन समय में उद्धव ठाकरे के साथ लड़ूंगा।"

यह भी पढ़े-‘ऑपरेशन टाइगर’ से उद्धव गुट को बड़ा नुकसान! एक्शन मोड में आए ठाकरे, सांसदों-विधायकों को मातोश्री बुलाया

अपने संबोधन में किरण काले ने हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदुत्व को गलत तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने देखा कि शिवाजी जयंती की रैली में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें लहराई गईं। यह हमें कतई स्वीकार नहीं। हम अहिल्यानगर में असली हिंदुत्व की मशाल जलाएंगे और इसे मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में कांग्रेस की नैया पार लगा पाएंगे सपकाल? बड़े नेता बोले- हाईकमान के फैसले से हैरान हूं

शिवसेना (ठाकरे गुट) में शामिल होने के पीछे किसी तरह की नाराजगी नहीं होने की बात कहते हुए किरण काले ने कहा कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं और न ही यह कदम नाराजगी में उठाया है। हमने इस चुनौतीपूर्ण समय में उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है। हम अहिल्यानगर में शिवसेना को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। महाराष्ट्र और पूरा देश जानता है कि असली हिंदुत्व मातोश्री में है। कुछ लोग नकली हिंदुत्व का मुखौटा पहनकर घूम रहे हैं, लेकिन हम उनकी सच्चाई सबके सामने लाएंगे।

उद्धव सेना को मिली राहत

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच बीते कुछ समय में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के 13 पूर्व पार्षद और 40 पदाधिकारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। दावा किया जा रहा है कि यह दलबदल अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में उद्धव खेमे के कई नेता व पदाधिकारी शिंदे सेना व बीजेपी में शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष किरण काले का ठाकरे गुट में शामिल होना उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी राहत है। इससे आगामी निकाय चुनाव में अहिल्यानगर का राजनीतिक समीकरण भी बदल सकता है।

ऐसे में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष किरण काले का शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होना उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी राहत है। इसके अलावा आगामी निकाय चुनाव में अहिल्यानगर का राजनीतिक समीकरण भी बदल सकता है।

यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: ‘मुझे हल्के में मत लेना’, फडणवीस या कोई और… एकनाथ शिंदे ने किसे चेताया?

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़