27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक महीने में हुई बंपर कमाई

Mumbai-Solapur, Mumbai-Shirdi Vande Bharat Express: मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस की तो 32 दिनों में कुल 23,296 यात्रियों ने सफ़र किया, जिससे रेलवे को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 26, 2023

mumbai_vande_bharat_express.jpg

जालना-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train Mumbai: मुंबई से चलने वाली साईंनगर शिर्डी और सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज 32 दिनों में ही दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस से कुल एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। वंदे भारत ट्रेन को यात्री इसलिए सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है, क्योकि यह यात्रियों को शिर्डी, अक्कलकोट, सिद्धेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, आलंदी (पुणे) जाने के लिए एक बढ़िया और आरामदायक विकल्प प्रदान करती है।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद महज 32 दिनों में इससे 1,00,259 यात्रियों ने सफर किया। इसमें मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से 26,028 यात्रियों ने सफ़र किया, जिससे रेलवे को 2.7 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जबकि, सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को 27,520 यात्रियों ने पसंद किया, जिससे रेलवे ने 2.23 करोड़ रुपये कमाए। यह भी पढ़े-Mumbai Local Train: रविवार को बाहर जाने का है प्लान? तीनों रूटों पर होगा मेगाब्लॉक, देखें शेड्यूल

वहीँ, बात करें मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस की तो 32 दिनों में कुल 23,296 यात्रियों ने सफ़र किया, जिससे रेलवे को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वापसी में साईंनगर शिर्डी-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 23,415 यात्रियों ने सफर किया। जिससे रेलवे के खजाने में कुल 2.25 करोड़ रुपये जमा हुए।

मालूम हो कि मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन है। इस नई विश्वस्तरीय ट्रेन से मुंबई और सोलापुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई और सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के निकट अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे के निकट आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा भी सुविधाजनक हुई।

वहीँ, मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत, जोकि देश की दसवीं वंदे भारत ट्रेन है, जो महाराष्ट्र के नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी और शनि सिंगनापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों को और बेहतर तरीके से जोड़ती है।

Mumbai-Solapur, Mumbai-Shirdi Vande Bharat Express Time Table-