6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Parbhani Violence: संविधान के अपमान पर भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

Parbhani Violence : अंबेडकर अनुयायी बेहद नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए परभणी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 11, 2024

Parbhani riots

Violence in Parbhani Maharashtra : महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर बुधवार को हिंसा भड़क गई। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की और तोड़फोड़ की। हालत को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। फ़िलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति है। शहर पुलिस के अलावा दंगा नियंत्रण बल तैनात किया गया है। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

बताया जा रहा है कि परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के पास लगी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति के सामने रखी संविधान की प्रति का मंगलवार शाम को किसी शख्स ने अपमान किया। इस घटना के विरोध में आज परभणी शहर में बंद बुलाया गया था। इस दौरान हिंसा भड़क उठी।

मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बीआर अंबेडकर की मूर्ति के पास रखी संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस वजह से अंबेडकर अनुयायी बेहद गुस्से में हैं और शहर में प्रदर्शन कर रहे है। कई इलाकों में नाराज लोग सड़कों पर उतर आये है।

24 घंटे के अंदर उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो....

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा, “परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ रखी भारतीय संविधान को क्षतिग्रस्त करना बेहद शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है कि बाबा साहब की मूर्ति या दलित अस्मिता के प्रतीक के साथ ऐसा किया गया है। वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। मैं सभी से कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटे के अंदर सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिणाम भुगतना होगा।“