
मुंबई में भारी बारिश जारी
Mumbai Rain Updates: मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रही, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया. मूसलाधार बारिश की वजह कुछ ही घटों में शहर के निचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और कुछ सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल रेलवे (Central Railway) के सभी सेक्शन पर लोकल ट्रेनें चल रही है, लेकिन कुछ ट्रेनें लेट चल रही हैं। जबकि वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनों के सामान्य रूप से चलने की बात कही जा रही है. हालांकि, कुछ यात्रियों ने दावा किया कि मुंबई के सभी सेक्शन पर लोकल ट्रेनें करीब 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। बेस्ट बस ट्रांसपोर्ट (BEST Bus Transport) के अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में पानी भरने से बेस्ट बसों को विभिन्न रूटों पर डायवर्ट किया गया है। यह भी पढ़े-Mumbai News: बारिश का लुत्फ लेने दोस्तों के साथ भुशी डैम गया था 19 साल का युवक, हुआ हादसे का शिकार, आज मिला शव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में मुंबई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीँ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि आज मुंबई में दो हाईटाइड आने की उम्मीद है, एक सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर और दूसरा रात 11 बजकर 38 मिनट पर।
मौसम विभाग ने आज के लिए नासिक, पालघर, रायगढ़, कोल्हापुर, सतारा और पुणे जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 13 दल और राज्य आपदा मोचन बल के तीन दल प्रदेश के संकटग्रस्त जिलों में तैनात किए गए हैं।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले 24 घंटे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ग्रस्त इलाकों से 95 लोगों को बचाया गया है। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 10 जुलाई तक राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण कुल 76 लोगों की मौत हुई है और राज्य में 839 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Published on:
13 Jul 2022 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
