Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yashashree Shinde: पुलिस की गिरफ्त में आया दाऊद, 20 साल की यशश्री शिंदे की बेरहमी से हत्या का आरोप

Yashashree Shinde Murder Case : नवी मुंबई की रहने वाली 20 साल की यशश्री शिंदे की पिछले हफ्ते बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका शव शनिवार को उरण (Uran Murder) में सुनसान जगह पर मिला था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 30, 2024

Uran Murder

Dawood Shaikh Arrested : महाराष्ट्र के नवी मुंबई निवासी 20 वर्षीय यशश्री शिंदे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दाऊद शेख (Dawood Shaikh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दाऊद शेख को कर्नाटक के गुलबर्गा जिले से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, नवी मुंबई की रहने वाली 20 साल की यशश्री शिंदे की पिछले हफ्ते निर्मम हत्या (Uran Murder) की गई। उसका शव शनिवार को उरण तालुका के कोटनाका में सुनसान जगह पर मिला था। वह 25 जुलाई से लापता थी। शव पर चोट और चाकू के कई निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसकी बहुत बेरहमी से हत्या की गई।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती की हत्या की गई है। हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-20 साल की यशश्री की बेरहमी से हत्या, कुत्तों ने नोचा! पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा

यशश्री शिंदे परिवार के साथ उरण शहर में रहती थी और घर से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलापुर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। पुलिस ने बताया कि कॉमर्स ग्रेजुएट यशश्री की हत्या उसके कथित बॉयफ्रेंड दाऊद शेख ने की है। वारदात के बाद वह कर्नाटक भाग गया था।

रेप नहीं हुआ था  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पीड़ित लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ था। हत्यारे ने चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। बाद में कुछ कुत्तों ने शव को नोचा है। शरीर के कुछ हिस्से को जानवर खा गए है। यशश्री के चेहरे, शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर गहरे घाव है। बताया जा रहा है कि शव के चेहरे, छाती और गुप्तांगों पर चोटें थीं। परिजनों ने शव की पहचान कपड़े और टैटू से की।

एक और आरोपी हिरासत में

नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में दाऊद शेख से पहले कर्नाटक के रहने वाले मोहसिन (Mohsin) को हिरासत में लिया था। पुलिस को फोन कॉल डिटेल से पता चला कि मोहसिन लगातार यशश्री के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ मोहसिन भी शामिल हो सकता है। दाऊद से उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है। इसलिए मोहसिन को आगे की पूछताछ के लिए आज उरण लाए जाने की संभावना है।

यशश्री शिंदे के पिता ने दाऊद शेख पर बेटी की अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में आरोपी दाऊद शेख ने यशश्री शिंदे का शारीरिक शोषण किया था। तब यशश्री नाबालिग थी, इसलिए दाऊद शेख के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग 6 महीने तक जेल में रहा। जब वह जेल से बाहर आया तो फिर से यशश्री के करीब जाने लगा।