8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yashashree Shinde: दरिंदे ने पार की क्रूरता की हदें! आ गई यशश्री शिंदे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

Yashashree Shinde : यशश्री शिंदे नवी मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसका शव 27 जुलाई को उरण में मिला। वह 25 जुलाई से लापता थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। आरोपी दाऊद शेख फरार है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 29, 2024

Yashashree Shinde murder

Yashashree Shinde Murder Case : नवी मुंबई की रहने वाली 20 साल की यशश्री शिंदे की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि यशश्री की हत्या उसके कथित बॉयफ्रेंड दाऊद शेख (Dawood Shaikh) ने की है। वह फरार है। पुलिस की कई टीमें दाऊद की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच भी उसे खोज रही है। इस बीच, यशश्री की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें निर्मम हत्या की पुष्टि हुई है। उधर, यशश्री के हत्यारे को अब तक नहीं पकड़े जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा है।

यह भी पढ़े-रिक्शा वाले से बहस के दौरान शिवसेना नेता को आया हार्ट अटैक, गैर-इरादतन हत्या का लगा आरोप

यशश्री शिंदे का क्षत-विक्षत शव लापता होने के दो दिन बाद देर रात उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास सुनसान जगह पर मिला। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि यशश्री शिंदे की हत्या अकेले ही की गयी है। यशश्री शिंदे के पिता ने दाऊद शेख पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पीड़ित लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ था। हत्यारे ने चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। बाद में कुछ कुत्तों ने शव को नोचा है। शरीर के कुछ हिस्से को जानवर खा गए है। यशश्री के चेहरे, शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर गहरे घाव है। बताया जा रहा है कि शव के चेहरे, छाती और गुप्तांगों पर चोटें थीं। परिजनों ने शव की पहचान कपड़े और टैटू से की। 

नवी मुंबई के उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कोते ने कहा कि मृतक यशश्री शिंदे कॉमर्स ग्रेजुएट थी और बेलापुर में एक निजी कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। गुरुवार सुबह वह अपने माता-पिता से यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में आरोपी दाऊद शेख ने यशश्री शिंदे का शारीरिक शोषण किया था। तब यशश्री नाबालिग थी, इसलिए दाऊद शेख के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग 6 महीने तक जेल में रहा। इसके बाद जब वह बाहर आया तो फिर से यशश्री के करीब जाने लगा।

इस पूरी घटना को लव जिहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोमैया ने आज उरण जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।