26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिक्शा वाले से बहस के दौरान शिवसेना नेता को आया हार्ट अटैक, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

Milind More Death : घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस उपायुक्त से फोन पर बात की और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 29, 2024

Seven Sea Beach Resort

Seven Sea Beach Resort Virar : मुंबई के करीब विरार में एक ऑटोरिक्शा चालक से बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शिवसेना नेता मिलिंद मोरे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े-अमेरिकी महिला को जंगल में बांधकर भागा हैवान, कई दिन बाद पता चला, तस्वीरें दिल दहला देंगी

मिली जानकारी के मुताबिक, मिलिंद मोरे शिवसेना की ठाणे इकाई के उपशहर प्रमुख थे। आरोप है कि ऑटो चालक से विवाद के दौरान कथित तौर पर मोरे के साथ हाथापाई की गई थी। इसके बाद ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अर्नाला पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेता की मौत पर संज्ञान लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह चौंकाने वाली घटना रविवार शाम विरार के नवापुर में सेवन सी बीच रिजॉर्ट के पास हुई। मिलिंद मोरे शिवसेना के पूर्व ठाणे जिला प्रमुख रघुनाथ मोरे के बेटे थे। वह अपने परिवार के साथ रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने गए थे। रिसॉर्ट के पास एक रिक्शा चालक से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये और मारपीट करने लगे।

कथित तौर पर शिवसेना नेता और उनके परिवार के कुछ अन्य लोगों की पिटाई की गई। इसके बाद मिलिंद मोरे अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोरे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, भाई, बहन हैं।

सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

बताया जा रहा है कि सेवन सी बीच रिजॉर्ट से लौटते समय एक रिक्शा ने मोरे के भतीजे को रिजॉर्ट के बाहर टक्कर मार दी। इसी को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ। दिल दहला देने वाली ये घटना रिसॉर्ट के सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिंदे ने पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले से फोन पर बात की है और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग