
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में एक अमेरिकी महिला बेहद दयनीय हालत में मिली है। उसके पैर में किसी ने लोहे की जंजीर बांधकर जंगल में छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन तक जंगल में ऐसे ही पड़ी रही। इस दौरान भारी बारिश भी हुई। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने विदेशी महिला को पेड़ से बंधे देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला की हालत बहुत ख़राब थी। वह बोल भी नहीं पा रही थी। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को रेस्क्यू किया।
अमेरिकी महिला सिंधुदुर्ग जिले के सोनुर्ली के जंगल (Sonurli forest) में एक पेड़ से लोहे की जंजीर से बंधी हुई मिली। घटना का पता तब चला जब चरवाहों ने महिला की चीख सुनी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अपस्ताल पहुंचाया। बाद में महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक भूखी रहने और मूसलाधार बारिश में भीगने के कारण महिला कमजोर हो गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि महिला के साथ यह हैवानियत उसके पति ने ही की है। वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। पति की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं।
Updated on:
29 Jul 2024 04:26 pm
Published on:
29 Jul 2024 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
