18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार में काम करने वाली महिला को उतारा मौत के घाट : जानिए क्या था मामला

युवक ने महिला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
murder

murder

(अंधेरी ): मुबई में बड़ी बहरहमी के साथ दिनदहाड़े महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या कर भागने की फिराक में था उससे पहले वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े : काला हिरण शिकार केस : सलमान खान को पांच साल की सजा, जानिए अब उनके पास क्या हैं कानूनी विकल्प

अनाबीबी अमीर शेख नाम की महिला मुंबई के अंधेरी में एक बार में काम करती थीे।वह शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। महिला बार में काम करके ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया की आरोपी किस्मत शेख जिसकी उम्र महज 19 साल है महिला के गांव का हि रहने वाला था।

चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार अनाबीबी रात करीब 10 बजे अंधेरी पब्लिक ब्रिज से घर लौट रही थी। आरोपी किस्मत शेख ने वहां आकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले में घायल महिला जमीन पर गिर गई और ज्यादा खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी हमला करने के बाद वहां से भागने वाला था इतने में ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक अनाबीबी कुछ दिन पहले झारखंड से मुंबई आई थी और एक बार में काम कर रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी युवक किस्मत शेख व अनाबीबी एक दुसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने यह भी कहा कि यह मामला एक तरफा प्यार का भी हो सकता है।

यह भी पढ़े:एससी-एसटी एक्ट या भारत बंद आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की खैर नहीं

यह भी पढ़े : CWG 2018: पीवी सिंधु नहीं खेलेंगी पाकिस्तान के खिलाफ मैच, जानें वजह