सहारनपुर. एससी-एसटी एक्ट को लेकर या फिर भारत बंद को लेकर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है और कोई पोस्ट कर रहे हैं तो जरा सावधानी से। यह हिदायत यूं ही नहीं दी जा रही है। दरअसल 2 अप्रैल को हुए भारत बंद आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद अब अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट है और इस दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सहारनपुर पुलिस ने एक ऐसे ही व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक पुलिस की 2 टीमें लगातार सोशल मीडिया को वॉच कर रही है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति भड़काऊ या ऐसी पोस्ट करता है, जिससे किसी व्यक्ति विशेष या समाज को ठेस पहुंचती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।