
मतदान के बीच विरोधी दल के नेताओं संग नजर आए भाजपा अध्यक्ष अरुण साव...
मुंगेली। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विरोधी दाल के नेताओं के साथ नजर आए है। अरुण साव लोरमी के एक मतदान केंद्र पहुंचे थे। उसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू, जकांछ के प्रत्याशी सागर सिंह बैंस भी आए जिसके बाअद उन्होंने अरुण साव से बातचीत की। बता दें कि, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में मतदान का समय समाप्त हो चूका है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Published on:
17 Nov 2023 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
