जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके के रहने वाले बराती साहू (50) को अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसने गुरुवार शाम को खेत में काम करने गयी पत्नी पार्वती साहू (45) के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर धारदार हथियार से महला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि पार्वती का एक हाथ कट कर अलग हो गया।