3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्ज्वला योजना में प्रगति धीमी मिलने पर जताई नाराजगी, अफसरों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली बैठक: खाद्य अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालकों को दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंगेली

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 21 Jul 2018, 10:24 AM IST

mungeli news

उज्ज्वला योजना में प्रगति धीमी मिलने पर जताई नाराजगी, अफसरों को दिए निर्देश

मुंगेली. कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर डी सिंह ने शुक्रवार को जिले में चल रहे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के क्रियान्वयन, प्राप्त आवेदन एवं एंट्री कार्य की समीक्षा की। कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर गैस एजेंसी संचालकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई।
उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की एंट्री तेजी से करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सात फ्लेगशिप योजनाओं के अंतर्गत चयनित 42 गांवों के हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया गया है। इसी तरह 10 अन्य ग्रामों के हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। यदि 10 गांवों से अधिक ग्रामों के हितग्राहियों को लाभान्वित करना चाहते हैं तो किया जा सकता है। कलेक्टर सिंह ने गैस एजेंसी व ग्राम पंचायतों सचिवों से प्राप्त आवेदन पत्रों, एंट्री कार्य, आवेदन पत्रों का क्लीयर किया जाना व कनेक्शन स्टाल की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी मालिकों को निर्देशित किया कि एटीआर क्षेत्र में हर घरों में रसोई गैस कनेक्शन दिया जाना है। इस दिशा में बेहतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रों में कुल 1200 आवेदन पत्र एंट्री करने में शेष है। बैठक में खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल, सीएम फेलो रवीन्द्र जैन व सहायक खाद्य अधिकारी मिश्रा, सहित समस्त गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित थे।
सडक़ व भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाएं- सिंह: मुंगेलीञ्चपत्रिका. कलेक्टर डी सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसडीओ एवं उपयंत्रियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए तथा मुंगेली बायपास रोड का कार्य तत्तकाल प्रारंभ कराने कहा। उन्होंने खर्राघाट सडक़ का कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतएव स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कराएं। स्वीकृत पुल पुलिया का कार्य शुरू कराने उपयंत्रियों को निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में 28 सडक़ निर्माण कार्य प्रगतिरत है कुछ कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। सरगांव में छात्रावास पहुंच मार्ग व दाबो में पहुंच मार्ग का कार्य पूर्ण हो चुका है। पथरिया में छात्रावास निर्माण कार्य पूर्णत: की ओर है। विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा के पास उपलब्ध स्कूल का निर्माण कार्य कराया जाना है। कलेक्टर ने नवनिर्मित जेडी क्वार्टर के पास समतलीकरण के लिए कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कोतरी में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य स्लैंब स्तर पर है। ग्राम छटन, सिलतरा, कंतेली में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। विकास खण्ड मुख्यालय लोरमी में पटवारी आवास निर्माण फिनिसिंग कार्य जारी है।