
निफ्टी 500 इंडेक्स फंड में निवेश करना केवल भारत की शीर्ष कंपनियों में शेयर खरीदने का सवाल नहीं है। यह आर्थिक विकास और संपत्ति निर्माण की यात्रा में भाग लेने के बारे में है। बड़ी कंपनियों की स्थिरता, मध्यम आकार की कंपनियों की वृद्धि और छोटी कंपनियों के नवाचार को पकड़ते हुए यह फंड निष्क्रिय निवेश की शक्ति को प्रदर्शित करता है। व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाकर, आप जोखिमों को कम करते हुए बाजार की पूरी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। यह फंड निफ्टी 500 इंडेक्स को फॉलो करता है, जो बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत की शीर्ष 500 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। इस फंड के जरिए निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजार की व्यापक और विविधतापूर्ण भागीदारी मिलती है। आइए जानते हैं निफ्टी 500 इंडेक्स फंड में निवेश के पांच प्रमुख कारण।
निफ्टी 500 इंडेक्स फंड क्यों चुनें?
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के मार्केटिंग, डिजिटल और कस्टमर एक्सपीरियंस हैड अभिजीत शाह का कहना है कि निफ्टी 500 इंडेक्स फंड निवेश का सबसे बेहतर माध्यम प्रदान करता है, जैसे बड़े स्तर का बाजार कवरेज, क्षेत्रीय विविधता, लागत-प्रभावशीलता, पारदर्शिता और व्यवस्थित दृष्टिकोण। इसलिए शेयर चुनने की मुश्किलों को कम करने और यह सुनिश्चित करने के इच्छुक निवेशकों के लिए कि वे बाजार स्पेक्ट्रम में अवसरों को न चूकें, यह इंडेक्स फंड एक बेहतरीन संतुलन भी प्रदान करता है। चाहे आप अपनी वित्तीय नींव बनाने वाले शुरुआती निवेशक हो या विविधीकरण की तलाश करने वाले अनुभवी निवेशक, निफ्टी 500 इंडेक्स फंड आपकी निवेश रणनीति में एक मूल्यवान अवसर साबित हो सकता है।
Updated on:
10 Jan 2025, 1:18 AM IST
Published on:
10 Jan 2025, 1:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.