नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दौर ( Coronavirus Era ) में रुपयों की अहमियत का अहसास करोड़ों लोगों को हो रहा है। सभी के मन में यही है कि अगर समय रहते रुपयों की कद्र करते हुए भविष्य के लिए बचत के रूप में निवेश किया होता तो संकट के दौर में किल्लत का सामना नहीं करना होता। खासकर उन लोगों के लिए जो रिटायर हो चुके हैं, जिन्हें ना तो किसी तरह की पेंशन ( Pension ) मिलती है ना ही इनकम का कोई दूसरा साधन है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको छोटी सी रकम 55 रुपए हर महीने जमा करके 60 की उम्र के बाद प्रत्येक महीने 3000 हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना ( Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana ) । पिछले साल लांच हुई इस योजना में अब तक 39 लाख लोग रजिस्ट्रेशन ( Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana Registration ) करा चुके हैं। इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र ( Informal Sector ) में काम करने वाला कोई भी नागरिक ले सकता है। जिसकी उम्र 18 से 40 के बीच होना जरूरी है और प्रति माह सैलरी 15 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।